【रामलला का प्रकट होना दैवीय चमत्कार नहीं, बल्कि साजिश थी =मुस्लिम पक्ष】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बाबरी मस्जिद पक्ष के वक़ील राजीव धवन ने अयोध्या मामले के ज़िरह के 18वे दिन दलीलें रखी कि लोगों की गवाहियों से साफ़ है कि मस्जिद के अंदरूनी हिस्से में पढ़ी जाती थी नमाज़}
[अधिवक्ता धवन ने कोर्ट से कहा कि 1990 के रथयात्रा के बाद बाबरी विध्वंस हुआ अब और रथयात्रा नही होनी चाहिए]

IMG 20190904 WA0008

♂÷सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई का 18 वां दिन था आज पूरे दिन मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वकील राजीव धवन ने दलीलें रखी, धवन ने कहा कि अयोध्या में 1949 में विवादित जगह में मूर्तियों का प्रकट होना कोई दैवीय चमत्कार नहीं था, बल्कि कब्जा जमाने के लिए एक सोची समझी साजिश थी।
धवन ने अपनी दलीलों के समर्थन में इलाहाबाद हाई कोर्ट में मूर्तियां रखे जाने को लेकर पेश की गई गवाहियों का हवाला दिया। इसके अलावा धवन ने वहां मस्जिद की मौजूदगी को साबित करने के लिए 1950 की विवादित ढांचे की तस्वीर दिखाई जिसके मुताबिक विवादित ढांचे के अंदर तीन जगह अरबी में अल्लाह लिखा हुआ था।
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- वहां हिन्दू देवी देवताओं और धार्मिक प्रतीकों से जुड़ी तस्वीरें भी मिली है, उसका क्या,धवन ने जवाब दिया कि ये उनका केस नहीं है। वो वहां मस्जिद की मौजूदगी को साबित करने के लिए दलीलें रख रहे है।लोगों की गवाहियों से साफ है कि मस्जिद के अंदरूनी हिस्से में नमाज पढ़ी जाती रही, धवन ने कहा है कि हिंदू पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि मुसलमान वहां नमाज नहीं पढ़ते जबकि हकीकत ये है कि 1934 से निर्मोही अखाड़े के बाद में वहां जाने ही नहीं दिया गया। धवन ने कहा कि 1990 में रथ यात्रा के बाद बाबरी मस्जिद का विध्वंस हुआ और अब ये सिलसिला रुकना चाहिए, अब और रथ यात्रा नहीं होनी चाहिए,धवन ने फैज़ाबाद के डीएम के के नायर का हवाला दिया जिसने वहां पर मूर्तियों को हटाने से ही इंकार कर दिया।
धवन के मुताबिक 1947 में जहां तात्कालीन पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू ने दिल्ली में तोड़ी गयी 30 मस्जिदों को नबनवाने का आदेश दिया, वहीं दूसरी ओर फैज़ाबाद के डीएम के के नायर थे, जो कह रहे फैज़ाबाद में मंदिर था, जिसे तोड़ा गया। उन्होंने कोर्ट के आदेश के बावजूद वहाँ से मूर्ति नहीं हटाई बाद में इन्हीं के के नायर की फोटो इमारत में लगाई गई, जिससे साफ जाहिर होता है कि वो हिंदुओं के पक्ष में भेदभाव कर रहे थे।धवन ने इस बात को साबित करने के लिए 1990 के फोटोग्राफ दिखाए जिसके मुताबिक विवादित ढांचे के गुम्बद पर के के नायर, सिटी मजिस्ट्रेट गुरुदत्त सिंह के स्केच लगे थे। राजीव धवन ने कहा है कि हिंदू पक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि मुसलमान वहां नमाज नहीं पढ़ते।जबकि हकीकत ये है कि 1934 के निर्मोही अखाड़े पर कब्जे के बाद से हमें वहां जाने ही नहीं दिया गया।
इससे पहले अयोध्या मामले पर सुनवाई शुरू होने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने वकील धवन की तरफ से दाखिल अवमानना याचिका नोटिस जारी किया। धवन की शिकायत है कि चेन्नई के रहने वाले 88 साल के प्रोफेसर षणमुगम ने उन्हें भगवान के विरोध में पेश होने के लिए श्राप दिया। ऐसा करके उन्होंने न्याय के काम मे बाधा डाली है,कोर्ट इस अवमानना याचिका पर 2 हफ्ते बाद सुनवाई करेगी।अयोध्या भूमि विवाद को लेकर मुस्लिम पक्षकार की ओर से राजीव धवन की दलील कल भी जारी रहेंगी।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img