【शरजील उस्मानी के खिलाफ योगी सरकार FIR दर्ज कर,करे गिरफ्तारी, ठाकरे सरकार से नही उम्मीद=चन्द्रकांत पाटिल】

【शरजील उस्मानी के खिलाफ योगी सरकार FIR दर्ज कर,करे गिरफ्तारी, ठाकरे सरकार से नही उम्मीद=चन्द्रकांत पाटिल】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शर्जील उस्मानी को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की है महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रकांत दादा पाटिल ने}
[पूर्व कैबिनेट मंत्री पाटिल ने कहा 5 दिन हो गए उसके द्वारा आपत्तिजनक बयान दिए हुए,FIR के बाद भी उद्धव सरकार कुछ नही करने वाली महाराष्ट्र की 12 करोड़ जनता जानती है]
(यूपी के आजमगढ़ शहर के सिधारी निवासी शरजील उस्मानी ने पुणे में कहा था कि हिन्दू समाज सड़ चुका है साथ ही भारतीय संविधान को भी लेकर की थी टिप्पणी)
♂÷यूपी के आजमगढ़ निवासी विवादास्पद शरजील उस्मान के द्वारा विगत दिनों महाराष्ट्र के पुणे में हिन्दू धर्म के बारे में कहे गए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में बीजेपी उबल पड़ी है।प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री चन्द्रकांत दादा पाटिल ने उसके बयानों को देश,समाज व हिन्दू धर्मविरोधी बताते हुए महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर सख़्त टिप्पणी करते हुए कहा कि शरजील के द्वारा बयान दिए हुए 5 दिन हो गए किंतु उद्धव ठाकरे सरकार कोई कार्रवाई करने वाली नही है यह महाराष्ट्र की 12 करोड़ जनता जान चुकी है ऐसे में यूपी की योगी सरकार से उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने उत्तर प्रदे्श के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शर्जिल उस्मानी की गिरफ्तारी की मांग की है।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को लिखे पत्र में पाटिल ने कहा है कि पुणे में हुए एल्गार परिषद में शर्जील उस्मानी ने कहा था कि”आज का हिन्दू समाज सड़ चुका”है और संविधान विरोधी भाषण करके लोगों को भड़काया, जिससे महाराष्ट्र सहित पूरे देश के हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने मुख्यमंत्री योगी को लिखे पत्र में कहा है कि शर्जील उस्मानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी इलाके का मूल निवासी है। उसके दिए हुए देश, समाज व धर्म विरोधी बयानों को ५ दिन हो चुके हैं, लेकिन महाराष्ट्र के साढ़े 12 करोड़ लोगों का विश्वास है कि प्रदेश की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार शर्जील के खिलाफ कोई कठोर कार्यवाही करने नहीं करने वाली है। जबकि शर्जील के बयानों से समस्त देश व प्रदेश की जनता दुःख के साथ साथ अत्यंत गुस्से में भी है। इसलिए शर्जील उस्मानी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस को जल्द से जल्द एफ़आईआर दर्ज करने और उसे शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दें। मुख्यमंत्री योगी से महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने महाराष्ट्र सहित पूरे देश के हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है और यह भी कहा है कि इस केस की मिसाल पूरे देश को मिलनी चाहिए ताकि आगे कोई ऐसे शब्दों का प्रयोग करने की हिम्मत न करे।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शर्जील उस्मानी ने 30 जनवरी 2021 को पुणे में एल्गार परिषद के एक कार्यक्रम में हिन्दू समाज को लेकर अत्यंत अपमानजनक बातें कही थी। शर्जील ने लोगों को भड़काते हुए कहा था कि आज का हिन्दू समाज सड़ चुका है। इसी के साथ समाज में द्वेष फ़ैलाने की नीयत से उसने कई और ऐसी बातें भी कहीं थीं। पाटिल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और देश की संवैधानिक संस्थाओं के विरुद्ध इस प्रकार की भाषा का प्रयोग राष्ट्र द्रोह से कम नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से कहा है कि शर्जील की बयानबाजी से महाराष्ट्र सहित पूरे देश के हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए उसके खिलाफ तत्काल एफ़आईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार करने की मांग की है।
मालूम हो कि शरजील उस्मानी को अलीगढ़ में समाजविरोधी गतिविधियों के चलते अलीगढ़ प्रशासन ने 6 महीने के लिए जिले से तड़ीपार किया है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *