IMG 20201225 WA0002 2

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{शुक्रवार की रात 6 नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर तेजपाल वर्मा के घर में डाली डकैती}
[सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस आसपास लगे CCTV के फ़ुटेज के आधार पर कर रही बदमाशों की खोज]
♂÷उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में स्थित नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक सर्राफ के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल क़ायम हो गया है।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल करने के साथ ही घर के आसपास लगे CCTV कैमरे से फ़ुटेज निकलवाकर बदमाशों की धर पकड़ में जुट गई है।
चर्चा है वर्मा बड़े व्यापारी हैं और करोड़ो की ज्वेलरी डक़ैत लूटकर ले जाने में सफल रहे है। घर के अंदर करीब तीन घंटे तक बदमाशों ने ताडंव मचाया है। सुबह चार बजे बदमाशों के घर से चले जाने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
एल ब्लाक शास्त्रीनगर में तेजपाल वर्मा परिपार के साथ रहते है। घर के बाहर के हिस्से में ज्वेलरी की दुकान है। घर में शशि वर्मा बेटा कपिल वर्मा रहते है। एक बेटा ललित नोएडा में नौकरी करता है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे बदमाश छत की ममटी तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए। बदमाशों ने पूरे परिवार को गनप्वाइंट पर लेकर बंधक बना दिया। तेजपाल वर्मा का कहना है कि करीब छह बदमाश थे, जो नकाब पहने हुए थे। बदमाशों ने कपिल को अलग कमरे में बंद कर दिया। साथ ही बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। विरोध करने पर परिवार के लोगों की पिटाई भी की गई। तेजपाल ने बताया कि बदमाश घर के अंदर 550 ग्राम सोना, छह किलो चांदी और 11 लाख की नकदी ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
डकैती की वारदात से व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गया है,आये दिन सर्राफ़ा व्यापारियों के साथ हो रही चोरी,डकैती,लूट हत्या से व्यापारियों व क्षेत्रवासियों में डर व पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश देखा जा रहा है।पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाब होती नही दिख रही है जिससे जनता योगी सरकार की हनक पर सवाल खड़े कर रही है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *