【सीआरपीएफ जवानों पर हमला जैश ए मोहम्मद ने ही किया था=इमरान खान】

【सीआरपीएफ जवानों पर हमला जैश ए मोहम्मद ने ही किया था=इमरान खान】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{अमेरिकी दौरे पा गए पाक पीएम इमरान खान ने लादेन के बाद पुलवामा पर किया बड़ा खुलासा, मचा हड़कम्प}
[कश्मीरी आतंकी ने खुद को उड़ा किया था हमला,जैश ने जिम्मेदारी ली तब अचानक सुर्खियों में आया पाक लेकिन ये भारत का अपना मामला था कहा इमरान ने]

IMG 20190724 WA0005

♂÷सऊदी अरब मूल का दुर्दान्त कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन के खात्मे में आईएसआई का हाथ होने की बात करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बलों पर हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इससे पाकिस्तान के आतंकी संगठनों में खलबली मच गई है। इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान में 40 आतंकी संगठन काम कर रहे थे,इस साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद ही जिम्मेदार है।
इमरान खान ने कहा कि पुलवामा में पिछले साल फरवरी में जो कुछ हुआ वह पूरी तरह भारत का अपना मामला था। यह कश्मीरी लड़का था, जो आतंकी बना था उसने खुद को उड़ा लिया क्योंकि जिस ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी ली थी, वह जैश-ए-मोहम्मद भारत में सक्रिय था, इसलिए पाकिस्तान अचानक सुर्खियों में आ गया। यह सब जब हुआ, उसके पहले ही हमने फैसला कर लिया था कि हम पाकिस्तान में सभी आतंकी संगठनों को खत्म करेंगे क्योंकि, यह पाकिस्तान के हित में है। मैं दोबारा कहता हूं कि ये हमारे हित में है देश को आतंकी संगठनों को खत्म करना होगा।
लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा होने से पहले 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
इमरान खान के इस स्वीकारोक्ति से भारत मे विपक्षी दलों के उस बयानों शोर शराबा के साथ इस हमले में कथित रूप से बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा लोकसभा चुनाव जीतने का हथकंडा बताने वालों को बेनकाब कर दिया।
ज्ञात हो कि पुलवामा हमले के बाद से ही मोदी सरकार ने पाकिस्तान पोषित जैश ए मोहम्मद सन्गठन को जिम्मेदार ठहरा सर्जिकल स्ट्राइक 2 करवा डाला था,जिसमे सैकड़ो आतंकियो को एयरफोर्स ने सेंसर गाइडेड भारी भरकम बमों के जरिये जहन्नुम पहुँचाते हुए आतंकी शिविरों,लॉन्चिंग पैड को बर्बाद कर डाला था।
अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की अमेरिका में इस मुद्दे पर सच्चाई उजागिर कर देने से एक बार फ़िर विपक्ष के ऊपर बीजेपी व मोदी सरकार को हमला करने के मौके मिल चुके है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *