★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{यूपी सरकार के ग्राम विकास मन्त्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ मोती सिंह लोहिन्दा चौराहे पर अखण्ड राजपूताना सेवा संघ कार्यालय का उद्धघाटन करने के बाद लेंगे सम्मान समारोह में हिस्सा}
[सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए संगठन से जुड़े तमाम जिलों के लोग होंगे शामिल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह]
♂÷कल रविवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ग्राम विकास राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ मोती सिंह महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के गाँव सहोदरपुर में ज़िले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मनीष वर्मा,पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर समेत,मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी समेत आला अफ़सरान मौजूद रहेंगे।
जबकि इसके पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में काबीना मन्त्री मोती सिंह मुम्बई से संचालित सामाजिक संस्था अखण्ड राजपूताना सेवा संघ उत्तरप्रदेश के पहले कार्यालय का शुभारम्भ सुबह 10.30 बजे लोहिन्दा चौराहे पर करेंगे।
इसके उपरांत जेपी महिला महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मन्त्री मोती सिंह हैं तो विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह मौजूद रहेंगे।
सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह, कुँवर जय सिंह उर्फ़ जय बाबा,टीडी कॉलेज के प्राचार्य समर बहादुर सिंह,बख्शा ब्लाक प्रमुख सजल सिंह,राष्ट्रीय समन्वयक अभयराज सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश नारायण सिंह,प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह,प्रदेश प्रभारी विनय कुमार शाही आदि भारी सँख्या में तमाम जिलों से राजपूत समाज से जुड़े लोग समारोह में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विकलांग बच्चों के लिए नोटबुक का भी वितरण किया जायेगा।