★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{गुरुवार को सदन में रक्षमंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा दिये गए बयान के अनुसार लद्दाख़ में चीन व भारतीय सेनाएं अपनी पुरानी जगहों पर वापस जा रहीं हैं को लेकर काँग्रेस नेता ने पीएम पर तीखा हमला बोला}
[काँग्रेस नेता राहुल ने कहा मोदी हमारे क्षेत्र को चीन को सौंप दिया है, मोदी हमारे जवानों के बलिदान को धोखा दे रहे हैं]
(बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार,आज फ़िर राहुल गाँधी के कारण काँग्रेस सर्कस के नए संस्करण के रूप में आई है, यह हमारी बहादुर सेनाओं के अपमान है)
♂÷कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड सांसद राहुल गांधी ने आज एक बार फ़िर ऐसा बयान दिया है कि उनकी सख़्त आलोचना हो रही है तो वहीं बीजेपी भी उन पर जमकर हमलावर हो चुकी है।लद्दाख़ में आठ महीनें से भारत की सेनाएं चीन के सामने खड़ी रहकर उसके किसी भी हरक़त का जवाब देने को तैयार रही तो वहीं भारत व चीन के बीच सहमति बनने पर अब चीन भारत की सेनाएं पेंगोंग में पुराने वाली स्थिति में जाना शुरू कर दिया है। जिसे सारी दुनियां प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति व कूटनीति का लोहा मान रही है,की बगैर एक गोली चले सारी दुनियां के सामने चीन की अकड़ तोड़ते हुए उसे वापस पैर लौटने को बाध्य कर दिया तो काँग्रेस नेता राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को”कायर”कहते हुए बयान दिया कि पीएम मोदी एक कायर हैं जो चीन के सामने खड़े नही हो सकते।

काँग्रेस नेता राहुल ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए सियासी वार करते हुए बहुत कुछ कह दिया है। हद तो तब हो गई जब राहुल ने प्रधानमंत्री को कायर करार दे दिया।राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी एक कायर हैं जो चीन के सामने खड़े नहीं हो सकते। राहुल गांधी ने सवाल किया कि हमारे सैनिक अब फिंगर 3 पर तैनात होने जा रहे हैं, फिंगर 4 से वापस, जो कि भारतीय क्षेत्र भी है। मोदी ने हमारे क्षेत्र को चीन को सौंप दिया है।
गांधी ने आगे कहा कि मोदी हमारे जवानों के बलिदान को धोखा दे रहे हैं। भारत में किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है। सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री ने भारतीय क्षेत्र को चीन को दे दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा संसद में घोषणा किए जाने के अगले ही दिन राहुल गांधी द्वारा केंद्र पर तीखा हमला है। बता दें कि भारत और चीन के लद्दाख सेक्टर में पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण बैंक में हुए विघटन पर एक समझौते पर पहुंच गया है और चीन और भारत अपनी सेना हटा रहे हैं।
लद्दाख़ में चीन भारत के बीच घुसपैठ को लेकर शुरुआती दौर में जानलेवा हमले भी हुए थे जिसमें चीनी सैनिकों के द्वारा किये गए हमले में 25 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे तो भारतीय सैनिकों ने भी जमकर हमला बोलते हुए सौ से ऊपर उनके जवानों को मार डाला था।
इस बीच, भाजपा को राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला करने में कोई समय नहीं लगा। गांधी के बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी सशस्त्र बलों का अपमान है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज फिर राहुल गांधी के कारण कांग्रेस सर्कस का एक नया संस्करण है। नड्डा ने कहा कि वह यह दावा करने से क्यों कतरा रहा है कि भारत के लिए विघटन एक नुकसान है? सशस्त्र बलों के विघटन की रणनीति का नेतृत्व करने के साथ, यह हमारी बहादुर सेनाओं का अपमान नही है?






















