★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{दो महिने के अंदर आज पहली बार 409 नए केस दर्ज हुए कोरोना के,कुल अब तक 6,42,439 केस हुए हैं तो मृतकों की सँख्या पहुँची 10934 पर}
[केंद्र सरकार ने लोगों से की अपील कोविड19 कोरोना की गाइडलाइंस का करें पालन]
♂÷आर्थिक राजधानी माने जाने वाले महाराष्ट्र से होड़ लेते दिख रही है देश की राजधानी दिल्ली।
पूरे देश मे सर्वाधिक कोरोना केस निकल रहे हैं महाराष्ट्र में तो वही अब केंद्र शासित दिल्ली राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 409 नए मामले दर्ज किये गए हैं, जो कि लगभग पिछले दो महीनों में एक दिन में सबसे अधिक हैं।जिसके चलते कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 0.59 प्रतिशत हो गई है,दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
महाराष्ट्र व दिल्ली राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की तादात डराने का काम रही है तो वहीं राज्य व केन्द्र सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचनी शुरू हो गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोविड 19 कोरोना की गाइडलाइंस का पालन अवश्य करें।
ख़बर के अनुसार, कोरोना वायरस की महामारी से तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10,934 पर पहुंच गई है वहीं, दिल्ली में 409 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,42,439 हो गई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी को 585 मामले सामने आये थे जबकि चार जनवरी को 384 मामले दर्ज किये गये थे। इसके बाद 11 जनवरी को 306 मामले और 12 जनवरी को 386 मामले सामने आये थे वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,020 हो गई है और कोरोना संक्रमण की दर 0.59 प्रतिशत है।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 1028 रिकॉर्ड की गई,जबकि पॉजिटिविटी रेट अब कुल 4.91% रह गया है।दिल्ली भर के अस्पतालों की बात करें तो कुल 5711 बेड हैं जिसमें से 579 पर मरीज भर्ती हैं. बाकी 5132 अभी भी खाली पड़े हुए हैं।इसके अलावा डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर में 5525 बेड हैं जिनमें से सिर्फ 4 पर ही कोरोना मरीज भर्ती हैं।
इसके अतिरिक्त डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 97 बेड की व्यवस्था है जोकि पूरी तरह से खाली ही पड़े हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों को लेकर कंट्रोल रूम को 203 कॉल भी मिली, पिछले 24 घंटे में कंटेनमेंट जोन की संख्या 592 रिकॉर्ड की गई।






















