★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने उद्धव सरकार पर बोला हमला कहा अस्पताल में ऑक्सीजन की रिफिलिंग के दौरान हुए लीकेज से 22 की मौत,मिले परिजनों को आर्थिक सहायता}
[2 महिने में राज्य के अस्पतालों में आठवीं दर्दनाक घटना,महाराष्ट्र के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य के साथ पुख़्ता किये जायें प्रबंध पूर्व मन्त्री पाटिल ने सरकार से की मांग}
♂÷महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चन्द्रकांत दादा पाटिल ने नासिक में हुई 22 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने नासिक के ज़ाकिर हुसैन हॉस्पिटल में हुए इस हादसे को बेहद दर्दनाक व हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना जताई है। भाजपा अध्यक्ष पाटिल महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि ऑक्सीजन की रिफिलिंग करते हुए लीकेज की वजह से हुए इस हादसे की गहन जांच की जाए और मृतकों के परिवारजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने में महाराष्ट्र के अस्पतालों में हुई यह आठवीं ऐसी घटना है, जिसमे कहीं कोविड सेंटर में शॉर्ट सर्किट से तो कहीं अन्य कारणों से बच्चों सहित अस्पतालों में भर्ती मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने महाराष्ट्र के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य के साथ सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किए जाने की मांग की है। पाटिल ने नासिक के इस अस्पताल के सभी बीमार लोगों की सुरक्षित शिफ्टिंग और बेहतर इलाज के प्रबंध की मांग की है साथ ही नासिक के इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।






















