★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
[मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रताप लोढ़ा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के परिवार पर लगाये गए व्यक्तिगत आरोप निराधार है]
{कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मुंबई भाजपा ने किया जोरदार आंदोलन,फूंका पुतला}
♂÷मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में मुंबई भाजपा ने आज महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया तथा उनका पुतला फूंका। भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय, नरिमन पॉइंट, मुंबई के पास आयोजित इस आंदोलन में मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि विधानसभा विपक्ष नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्री नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड माफियाओं के साथ संबंधों को उजागर किया है। मंत्री नवाब मलिक पद पर रहते हुए अंडरवर्ल्ड माफियाओं के साथ आर्थिक व्यवहार किया है, जो कि राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। महाराष्ट्र सरकार अपने मंत्री नवाब मलिक को तत्काल पद से हटाये तथा विधानसभा विपक्ष नेता देवेन्द्र फड़णवीस द्वारा मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ दिये गये सबूतों की निष्पक्षता से जांच करे।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि विधानसभा विपक्ष नेता देवेन्द्र फड़णवीस तथा उनके परिवार पर लगाये गये व्यक्तिगत आरोप निराधार है तथा सत्य से कोसों दूर है। उनका यह अपमान भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं कर सकता है। मंत्री नवाब मलिक पिछले एक महिनों से प्रतिदिन मीड़िया एवं सोशल मीड़िया के माध्यम से किसी न किसी पर झूठे तथा तथ्यहीन व्यक्तिगत आरोप लगाते आ रहे है, जो मंत्री पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अशोभनीय है। उन्होंने सबसे पहले एन.सी.बी. अधिकारियों को धमकाया, उनपर व्यक्तिगत, जातिगत टिप्पणियां की, जो कि सर्वथा अनुचित थी।
इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक राहुल नार्वेकर, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सचिव प्रतिक कर्पे, जिलाध्यक्ष शरद चिंतनकर आदि के साथ भारी सँख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।






















