★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{उतर भारतीय मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन और कैबिनेट मंत्री को पद से हटाने की मांग की}
♂÷महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने भारतीय संविधान के तहत ली गई गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया है।

इसकी शिकायत आज गुरुवार को भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. संजय पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर ज्ञापन दियाI
बीजेपी नेताओं ने कहा कि भारतीय संविधान के तहत ली गई गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन करने पर मंत्री नवाब मलिक को मंत्रिमंडल से बर्ख़ास्त किया जाए I
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व गृहराज्य मन्त्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारी अनिल राय, शैलेश मिश्रा, चंद्रसेन तिवारी, ओमप्रकाश चौहान आदि उपस्थित थे।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व गृहराज्य मन्त्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारी अनिल राय, शैलेश मिश्रा, चंद्रसेन तिवारी, ओमप्रकाश चौहान आदि उपस्थित थे।