★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधायक पाटिल ने गृहमंत्री शाह से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा}
♂÷भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधायक चंद्रकांतदादा पाटिल ने गुरुवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने अमित शाह को प्रदेश में भाजपा के सांगठनिक कार्यों की जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन लिया।
राज्य के सहकारी क्षेत्र, विशेष रूप से चीनी उद्योग में महत्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में, चंद्रकांतदादा पाटिल ने गृह व सहकारिता मंत्री शाह को अवगत कराया साथ ही दोनों नेताओं ने
महाराष्ट्र राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा की.






















