फ़र्जी तरीके से बन रहे पैन कार्ड की होगी जांच- देवेंद्र फडणवीस

फ़र्जी तरीके से बन रहे पैन कार्ड की होगी जांच- देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)
(मुंबई)

मुंबई बीजेपी उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की शिकायत पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने पुलिस कमिश्नर को दिया निर्देश

मलाड पश्चिम विधानसभा के मालवाणी क्षेत्र में ख़ास समुदाय के हजारों लोगों के पास फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड के साथ पैन कार्ड होने की है आशंका कहा बीजेपी नेता ने

उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने फ़र्जी तरीके से भारी संख्या में बने पैन कार्ड समेत, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड और आयुष्मान कार्ड की शिकायत मिलने पर जाँच के आदेश दे दिये हैं।

उक्त शिकायत मुंबई बीजेपी उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी नें आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मिलकर मय सबूत किया है।

जिस पर DCM नें मुंबई पुलिस कमिश्नर को आबादी से अधिक की संख्या में एक ख़ास समुदाय के द्वारा बनवाये गए फर्जी पैन कार्ड की जांच करने का निर्देश दिया है।
बीजेपी नेता त्रिपाठी ने मुंबई के उपनगर मलाड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मालवणी इलाके में बीजेपी उपमुख्यमंत्री को फर्जी पैन कार्ड का सबूत दिया है।
उनका कहना है कि कई मुस्लिम बहुल इलाकों में आबादी से ज्यादा पैन कार्ड होने की खबर है और उन्होंने इस पूरे मामले के सबूत उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को सौंप दिए हैं।

आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को सबूतों के साथ बताया है कि एक खास समुदाय के लोग बड़ी संख्या में फर्जी पैन कार्ड बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम बहुल इलाकों में हजारों शिताफियों ने फर्जी पैन कार्ड हासिल कर लिए हैं। कुछ आयकर विभाग के रिकॉर्ड में जनसंख्या से अधिक पैन कार्ड हैं। त्रिपाठी के मुताबिक, यह तभी संभव है जब कोई व्यक्ति एक से अधिक पैन कार्ड रखेगा। अवैध लेनदेन और काले धन को वैध बनाने के लिए नकली पैन कार्ड का उपयोग किए जाने की संभावना है।

त्रिपाठी ने संभावना जताई है कि फर्जी पैन कार्ड की तरह बड़े पैमाने पर फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी तैयार किये जायेंगे।

आचार्य पवन त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को इस बात का प्रमाण दिया है कि एक व्यक्ति के पास कई पैन कार्ड हैं, यह शख्स मलाड विधानसभा क्षेत्र के मालवणी इलाके का रहने वाला है,त्रिपाठी ने इस फर्जीवाड़े की गहन जांच कर इस गिरोह का भंडाफोड़ करने की मांग की है।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने और केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी तुरंत सूचित करने का भी आदेश दिया है।

त्रिपाठी के मुताबिक मलाड पश्चिम के मालवणी इलाके में हुए इस फर्जीवाड़े के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *