भिंड कलेक्टर पर रेत माफिया का हमला,सुरक्षा कर्मियों की फायरिंग के बाद बदमाश हुए फरार

(मुकेश सेठ)
(मुंबई)

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव नें गुरुवार की रात अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को था पकड़ा, छुड़वाने के लिए बदमाशों ने किया पथराव,सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग की तो भाग निकले

मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं का इतना दुःसाहस बढ़ गया है कि वह अब कलेक्टर के उपर भी हमला करने से नही चूक रहे हैं।
बताया जाता है कि भिंड जनपद के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर गुरुवार देर रात रेत माफिया ने हमला कर दिया। कलेक्टर उमरी इलाके में रेत का अवैध खनन रोकने गए थे। कलेक्टर के द्वारा पकड़े गए रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रौली को बदमाशों ने छुड़ाने के लिए उनके ही उपर पथराव कर दिया, स्थिति भयावह होते देख कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव गुरुवार रात ककारा रेत खदान का निरीक्षण करने के लिए प्राइवेट वाहन से निकले थे। उनके साथ राजस्व अमला और स्थानीय थाने का स्टाफ नहीं था। खदान इलाके में उन्होंने एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली देखी। उसे रोककर ड्राइवर से पूछताछ करने लगे,इसी बीच रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आई तो कलेक्टर ने उसे रोका। ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग निकला। कलेक्टर ने पास ही खड़ी खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर को कहा कि वह रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को उमरी थाने पहुंचा दे और कलेक्टर अपनी गाड़ी से उसके पीछे चल पड़े।
इसी दौरान दो वाहनों से कुछ लोग मौके पर पहुंचे,उन्होंने ट्रैक्टर को रोक लिया। पीछे चल रहे कलेक्टर ने भी अपनी गाड़ी रोक दी, ट्रैक्टर रुकवाने वाले लोगों ने कलेक्टर की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया।
तुरंत ही कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और बदमाशों को ललकारते हुए चार-पांच राउंड फायर किए गए जिसके बाद रेत माफिया के लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले।
जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेत माफिया के वाहनों के साथ ट्रैक्टर,ट्रॉली को उमरी थाने पर लाया गया।
थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है,जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img