【सीएम योगी ने रामनगरी में की 7 फिट ऊँची कोदम्ब राम की काष्ठ निर्मित प्रतिमा का अनावरण】

【सीएम योगी ने रामनगरी में की 7 फिट ऊँची कोदम्ब राम की काष्ठ निर्मित प्रतिमा का अनावरण】

★राज श्रीवास्तव★
★अयोध्या★
{राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित इस प्रतिमा को कर्नाटक कावेरी स्टेट आर्ट्स एंड क्रॉफ्ट इम्पोरियम से खरीदी गई है 35 लाख में}
[मुख्यमंत्री महन्त नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव जा करेगे आज शुभारम्भ तो कैरेबियन देशो की”रामलीला यात्रा”पुस्तक का करेगे लोकार्पण]

IMG 20190607 WA0015

♂÷लोकसभा चुनावों में भारी जीत दर्ज करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने अयोध्या शोध संस्थान में 7 फीट ऊंची कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया। बता दें कि 7 फीट की इस प्रतिमा को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसे संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। इस प्रतिमा को कर्नाटक से लाया गया था।
आदित्यनाथ रामजन्मभूमि न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास के सप्ताह भर चलने वाले जन्मदिन समारोह के उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगे। कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 35 लाख में खरीदी गई भगवान राम की यह प्रतिमा काफी आकर्षक है।
7 फीट की इस प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार एम मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसे काष्ठ कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है। इस पूरी मूर्ति को लकड़ी के एक टुकड़े पर उकेरा गया है। कोदंम राम को पूजा भारत के दक्षिणी हिस्से में की जाती है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, योगी कैरेबियन देशों की रामलीला यात्रा’अयोध्या की पुरातात्विक रिपोर्ट, थारुओं की कला एवं संस्कृति’ और अवध की लोक चित्रकला पुस्तक का भी लोकार्पण करेंगे।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *