महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने आज नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर जाकर मुलाकात करने के साथ ही उनको पुष्गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया तो बावनकुले का स्वागत केंद्रीय मंत्री व उनकी धर्मपत्नी कांचन ताई गडकरी ने किया।
मालूम हो कि इसके पहले के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल को महाराष्ट्र की एक नाथ शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जिसके चलते उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।इसके पहले भी वह देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।
उधर महाराष्ट्र बीजेपी ने एक और संगठन के पद पर फेर बदल करते हुए विधायक एडवोकेट आशीष शेलार को मुम्बई प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष/विधायक एडवोकेट आशीष शेलार ने पदग्रहण के पश्चात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर जाकर उनको पुष्पगुच्छ देकर मुलाकात की।
विदित हो कि इसके पूर्व मुम्बई प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा सम्भाल रहे थे,लोढ़ा को महाराष्ट्र की सरकार में इस बार कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है।