【दूसरे विजय माल्या बनने जा रहे नरेश-अनीता गोयल को उतारा गया विमान से】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{चार सूटकेस लेकर पत्नी संग वाया दुबई जा रहे थे लंदन नरेश गोयल,11 हज़ार करोड़ के बकायेदार है गोयल दम्पत्ति}

WhatsApp Image 2019 05 26 At 5.44.25 AM 1

[दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर रवाना होनी थी फ़्लाइट दोनों को उतारने के बाद विमान ने शाम पांच बजे के बाद भरी उड़ान]
(घाटे में गयी जेट एयरवेज़ ने अपने हजारों कर्मियों को कई महीने से नही दिया है वेतन,बेरोजगार हो पड़े है रोटी के लाले)
[चर्चे है कि गोयल के पीछे से कुछेक ताक़तवर हस्तियों व देश से एक भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन के भी लगे है जेट एयरवेज में पैसे]
♂÷किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक रहे विजय माल्या के द्वारा देश छोड़कर भाग जाने के बाद मोदी सरकार विपक्षियों के निशाने पर रह ख़ूब ज़लालत झेली थी और इसको काँग्रेस समेत सभी राजनैतिक दुश्मनों ने मोदी सरकार को घेरने में कोई कसर नही छोड़ी थी क्योंकि हज़ारो करोड़ के कर्जदाता व भगोड़ा विजय माल्या के विरुद्ध भी लुकआउट नोटिस जारी था फिर भी वह अपनी प्रेमिका के साथ कई सूटकेस के साथ लन्दन भागने में सफ़ल रहा दुबारा देश मे विजय माल्या प्रकरण न होने देने के लिए मुस्तैद मोदी सरकार के प्रयास रँग लाये जिसका ये परिणाम रहा कि 11000 करोड़ के बकायेदार जेट एयरवेज के पूर्व मालिकान नरेश गोयल व निदेशक रही उनकी पत्नी को चुपके से कई अटैचियो के साथ फ़िल्मी स्टाईल में इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने टेकऑफ़ करने जा रही फ्लाइट में जाकर दोनो को पकड़ उतारने में कामयाब रहे।
बताया जाता है कि मुंबई से दुंबई जाने वाली वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK 507 के पहिए मुंबई एयरपोर्ट पर हरकत में आ चुके थे,इस एयरलांइस को सिक्युरिटी क्लीयरेंस मिल चुके थे, सारे हवाई यात्रियों ने सेफ्टी बेल्ट भी लगा लिए थे, कुछ ही मिनटों में ये विमान हवा में परवाज़ कर रहा होता लेकिन एक सिग्नल मिला और ये फ्लाइट अबोर्ट कर दी गई,आखिर वजह क्या थी?
वजह थी इस फ्लाइट में सवार वो दो वीआईपी जो कभी देश की बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों के मालिकान रह चुके थे।
बता दे नरेश गोयल और अनिता गोयल की,नरेश गोयल जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन है। अनिता गोयल उनकी पत्नी है और वह जेट एयरवेज के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर में शामिल थीं।
एमिरेट्स की ये फ्लाइट रनवे की ओर हल्की रफ्तार में बढ़ रही थी, एक बेहद टॉप इनपुट के आधार पर इस फ्लाइट को वापस पार्किंग में बुला लिया गया, जैसे ही विमान पार्किंग में लौटा फ्लाइट में कुछ लोग चढ़े,उन्होंने विनम्रता से नरेश गोयल और अनीता गोयल से कहा कि उन्हें तुरंत विमान से उतरना पड़ेगा और उनके साथ चलना होगा।
नरेश गोयल को पत्नी समेत फ्लाइट से उतारने वाले ये लोग इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी थे,उनके इस निर्देश से नरेश और अनीता गोयल तो भौचक्के हुए ही, विमान में सफर कर रहे दूसरे यात्री भी हैरान रह गए,विमान में कई ऐसे लोग थे जो इन्हें पहचानते नहीं थे,कुछ लोगों के दिमाग में सुरक्षा को लेकर चिंता हुई तो दूसरे पैसेंजरों ने कुछ और सोचा।

WhatsApp Image 2019 05 26 At 5.44.25 AM

फ़िलहाल कुछ देर बाद नरेश गोयल और अनीता गोयल विमान से उतरे. एमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।सूत्र बताते हैं कि नरेश गोयल और उनके परिवार वालों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, ताकि वे देश न छोड़ सकें, लेकिन चार ब्रीफकेस को लेकर नरेश गोयल फ्लाइट पर चढ़ चुके थे।
गोयल लंदन जा रहे थे, इसके लिए उन्होंने पहले दुंबई की फ्लाइट ली थी। जेट एयरवेज के मुताबिक सारे सूटकेस अनीता गोयल के नाम से थे,ये सूटकेस भी विमान से उतार लिए गए जिससे उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक उड़ान दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर रवाना होनी थी,दोनों को उतारने के बाद विमान ने शाम पांच बजे के बाद उड़ान भरी।
नरेश गोयल का कहना है कि बंद हो चुकी कंपनी जेट एयरवेज के बारे में विमानन कंपनी एतिहाद और हिंदुजा समूह के कार्यकारियों के साथ बैठक करने के लिए जा रहे थे।
जेट एयरवेज का ऑपरेशन नकदी संकट के कारण 17 अप्रैल से बंद है। कंपनी ने कई महीने से अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है।कंपनी पर करीब 11000 करोड़ का बकाया है. पिछले सप्ताह हिंदुजा समूह ने कहा था कि वह जेट एयरवेज में निवेश करने के अवसर का मूल्यांकन कर रही है। नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल ने मार्च में जेट एयरवेज के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। नरेश गोयल ने 26 साल पहले जेट एयरवेज की स्थापना की थी।
चर्चा है कि जेट एयरवेज में नरेश गोयल के पीछे से कुछेक ताक़तवर हस्तियों के साथ देश के मोस्टवांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन के भी पैसे लगे हो सकते है,केंद्र सरकार को इस बाबत जांच करवानी चाहिए।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img