【मिस्र से 36 फायटर प्लेन मिराज ख़रीदेगा पाकिस्तान】

【मिस्र से 36 फायटर प्लेन मिराज ख़रीदेगा पाकिस्तान】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{भारत से जंग की सोच रहा पाकिस्‍तान मिस्र से ख़रीदेगा रिटायर हो चुका फायटर मिराज}
[पाकिस्तान के लिए मिस्र अपग्रेड कर रहा है मिराज,ख़रीद की प्रक्रिया पहुँची अंतिम चरण में]

IMG 20190905 WA0051

♂÷जम्‍मू-कश्‍मीर पर सरकार के फैसले के बाद बौखलाया पाकिस्‍तान बार बार भारत को गीदड़भभकी दे रहा है। सीमा पर तनाव बढ़ाने के लिए वह युद्ध की बात भी छेड़ चुका है। भारत के खिलाफ सामरिक दृष्‍टि से अपने आपको मजबूत करने के लिए पाकिस्‍तान अब मिराज फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रहा है. ये मिराज वो मिस्र से खरीद रहा है। बड़ी बात ये है कि इन मिराज को मिस्र ने अपने बेड़े से रिटायर कर दिया है।
पाकिस्‍तान वायुसेना अपनी ताकत बढ़ाने के लिए मिस्र से 36 मिराज फाइटर जेट्स को खरीदने की योजना बना रही है। पाकिस्‍तान के लिए इन मिराज को मिस्र में अपग्रेड किया जा रहा है इनको खरीदने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि भारत के साथ बढ़ते तनाव के चलते पाकिस्‍तान इस सौदे को जल्‍द से जल्‍द फाइनल करना चाहता है।
बता दें कि मिस्र एयरफोर्स मिराज एयरक्राफ्ट को रिटायर कर चुकी है।अब इसमें कुछ बदलावों के साथ पाकिस्‍तान एयरफोर्स अपने बेड़े में शामिल करेगी,अफ्रीकी देश गेबोन के बाद पाकिस्‍तान ही अब मिराज का इस्‍तेमाल करेगा। दुनिया के बाकी के देश इसे रिटायर कर चुके हैं।
मिराज एयरक्राफ्ट रात के समय स्‍ट्राइक करने में बहुत कारगर है। इसे मूलत: फ्रांस की कंपनी दसॉल्‍ट एविएशन बनाती है ये वही कंपनी है जो राफेल जेट बनाती है, जो भारत फ्रांस से खरीदने वाला है।मिराज की मारक क्षमता 1250 किमी होती है इसकी अधिकतम स्‍पीड 2350 किमी प्रति घंटा होती है।
मिराज का भारत को मिलने जा रहे राफेल से कोई मुकाबला नहीं है।राफेल को भारत की जरूरत के हिसाब से कंपनी ने तैयार किया है,ये 4.5वीं जेनरेशन का फाइटर जेट है। राफेल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है ये सेमीस्‍टील्‍थ टेक्‍नोलॉजी से लैस है। इसे एशिया में इस्तेमाल होने वाला सबसे उन्‍नत तकनीक का जेट माना जा रहा है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *