【रूस को 1 अरब डॉलर की मदद देगा भारत=नरेन्द मोदी】

【रूस को 1 अरब डॉलर की मदद देगा भारत=नरेन्द मोदी】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पाँचवे पूर्वी आर्थिक मन्च पर बोले प्रधानमंत्री मोदी भारत और रूस सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम}
[बुधवार को दो दिन की यात्रा पर पीएम मोदी रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र की यात्रा करने वाले हैं पहले भारतीय प्रधानमंत्री]

IMG 20190905 WA0050

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को कहा कि भारत और रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने संसाधन से भरपूर रूस के इस क्षेत्र के विकास के लिये एक अरब डॉलर की मदद देने का भी ऐलान किया।
पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और रूस के बीच दोस्ती केवल राजधानी शहरों में सरकारी बातचीत तक सीमित नहीं है बल्कि यह लोगों और करीबी व्यापारिक संबंधों की मित्रता के बारे में है।
उन्होंने कहा कि दोनों देश के बीच भरोसे का रिश्ता है। भारत रूस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहता है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने ‘‘सुदूर पूर्व में कार्य करो’’की नीति भी पेश की।रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के साथ गतिविधियों को मजबूत बनाने के इरादे से यह नीति लायी गयी है। उन्होंने कहा कि रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिये भारत एक अरब डॉलर की कर्ज सुविधा देगा,मेरी सरकार पूर्व की ओर कार्य करो (एक्ट ईस्ट) की नीति पर सक्रियता से काम कर रही है। यह हमारी आर्थिक कूटनीति को एक नया आयाम देगी।
बुधवार को दो दिन की यात्रा पर यहां आये मोदी रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, वह यहां पुतिन के साथ 20वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन और पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने के लिये आये हैं।मंच रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र में व्यापार के विकास और निवेश के अवसरों पर केंद्रित है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *