【हिमाचल प्रदेश के कलराज मिश्र तो वहाँ से गुजरात राज्यपाल बनाये गए आचार्य देवव्रत】

【हिमाचल प्रदेश के कलराज मिश्र तो वहाँ से गुजरात राज्यपाल बनाये गए आचार्य देवव्रत】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{10 राज्यों में पूरा हो रहा राज्यपाल का कार्यकाल,कल्याण सिंह,रामनाईक,सी विद्यासागर राव आदि दिग्गजों को देंगे मौका मोदी!}

IMG 20190717 WA0012

♂÷देश के अलग अलग राज्यों में नियुक्त 10 राज्यपालों का कार्यकाल जल्द ही पूरा होने वाला है, ऐसे में कलराज मिश्र और आचार्य देवव्रत की तरह बीजेपी के वफादार दिग्गज नेताओं को मोदी सरकार राज्यपाल के तोहफे से नवाज सकती है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया राज्यपाल बनाया गया है।
जिन राज्यों में राज्यपाल का कार्यकाल खत्म हो रहा है उसमें उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य से लेकर महाराष्ट्र और नागालैंड तक के गवर्नर शामिल हैं। राम नाईक और कल्याण सिंह से लेकर केशरीनाथ त्रिपाठी जैसे लोग रिटायर होने वाले हैं।इन नेताओं को 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

  1. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन का कार्यकाल इस साल दिसंबर में पूरा हो रहा है। ये उनका दूसरा कार्यकाल है और उनके पास मौजूदा समय में तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है।राज्यपाल के तौर पर ईएसएल नरसिम्हन की कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए-2 सरकार में नियुक्ति हुई थी। 2014 में केंद्र की सत्ता बदली लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें राज्यपाल के पद पर बरकरार ही नहीं रखा बल्कि एक और कार्यकाल का तोहफा दिया।
  2. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का कार्यकाल इसी महीने जुलाई में पूरा हो रहा है।मोदी सरकार ने 22 जुलाई 2014 को उन्हें राज्यपाल नियुक्त किया था। ऐसे में देखना है कि मोदी सरकार उन्हें दूसरा कार्यकाल देती है या फिर किसी नए चेहरे को उनकी जगह नियुक्त करती है।
  3. राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का कार्यकाल भी इसी साल पूरा हो रहा है। मोदी सरकार ने 4 सिंतबर 2014 को उन्हें राज्यपाल नियुक्त किया था। कल्याण सिंह बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए इनके ही कार्यकाल में विवादित बाबरी मस्जिद धवंस हुआ था।
  4. गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा का कार्यकाल भी इसी साल पूरा हो रहा है।मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में उन्हें 31 अगस्त 2014 को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे एक सुविख्यात हिन्दी लेखिका के साथ-साथ बीजेपी केन्द्रीय कार्यसमिति की सदस्य भी रह चुकी हैं।
  5. कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला का कार्यकाल इसी साल में पूरा हो रहा है।वजूभाई वाला गुजरात से आते हैं और वहां नरेंद्र मोदी के सीएम रहते हुए मंत्री रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 1 सितंबर 2014 को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया था।
  6. केरल के राज्यपाल पी सतशिवम का कार्यकाल इसी साल पूरा हो रहा है. मोदी सरकार ने उन्हें 5 सितंबर 2014 को राज्यपाल नियुक्त किया था. पी सतशिवम इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर रहे हैं।
  7. महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है।मोदी सरकार ने पिछली बार सत्ता में आते ही राव को 30 अगस्त 2014 को राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया था।
  8. नाागलैंड के राज्यपाल पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य का कार्यकाल भी इसी साल पूरा हो रहा है।मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य को 19 जुलाई 2014 को राज्यपाल नियुक्त किया था।
  9. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का कार्यकाल इसी महीने पूरा हो रहा है।मोदी सरकार ने 24 जुलाई 2014 को बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया था।
  10. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल अगले साल पूरा होगा।मोदी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में 18 मई 2015 को उन्हें राज्यपाल के बनाया था। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं. वह ओडिशा से बीजेपी की विधायक रह चुकी हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *