(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ दिल्ली में हुई बैठक के बाद पार्टी नें महाराष्ट्र में 99 सीटों पर उतारे अपने चुनावी लड़ाके
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव की रणभेरी बजते ही सियासी दल जीत का परचम लहराने वाले योद्धाओं को चुनावी अखाड़े में उतारने की कवायद में जुट गए हैं।
पिछले दिनों दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में महाराष्ट्र में गठबंधन के साथी दल शिवसेना, एनसीपी के हिस्से में गयी सीटों के इतर बीजेपी को मिली सीटों पर किन जिताऊ चेहरे को उतारा जाये इसपे निर्णय लिया गया।
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकी पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में चली।जिसमें प्रमुख रूप से पार्टी के सुपर स्टार कैंपेनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष व विधायक चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष व विधायक आशीष शेलार समेत तमाम दिग्गज उपस्थित रहे।
जिसके परिणाम स्वरूप आज रविवार को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह नें महाराष्ट्र के 99 विधानसभा सीटों पर उतारे गए भगवा योद्धाओं के नामों की घोषणा की।
जिनमें नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से देवेंद्र फडणवीस,कामठी सीट से चंद्रशेखर बावनकुले, शहादा सुरक्षित सीट से राजेश पांडवी, नंदुरबार सुरक्षित सीट से विजय कुमार गावित, धुले शहर सीट से अनूप अग्रवाल, सिंदखेड़ा सीट से जयकुमार रावल, शिरपुर सुरक्षित सीट से काशीराम पावरा, रावेर से से अमल जवाले, भुसावल सुरक्षित सीट से संजय सावकारे,जलगांव शहर सीट से सुरेश भोले (राजू मामा), चालीसगांव सीट से मंगेश चव्हान ,जामनेर सीट से गिरीश महाजन, चिखली सीट से श्रीमती श्वेता म्हात्रे, खामगांव से आकाश फूंढकर,जलगांव सीट डॉक्टर संजय कुटे,अकोला पूर्व सीट से रणधीर सावरकर, धाम गांव रेलवे सीट से प्रताप अदसद,अचलपुर सीट से प्रवीण तायडे, देवली सीट से राजेश बकाने, हिंगनघाट सीट से समीर कुनावर, वर्धा सीट से डॉक्टर पंकज भोयर , हिंगना सीट से समीर मेंघे, नागपुर दक्षिण सीट से मोहन माते, नागपुर पूर्व सीट से कृष्ण खोपडे, तिरोरा सीट से विजय राहंगगले, गोंदिया सीट से विनोद अग्रवाल आमगाँव सुरक्षित सीट से संजय पुरम, अमोरी सुरक्षित सीट से कृष्णा गजबे, बल्लारपुर सीट से सुधीर मुंगटीवार,चिमूर् सीट से बंटी भाँगडिया, वाणी सीट से संजीव रेड्डी बांद्दकुरकर, रालेगांव सीट से डॉक्टर अशोक वौइके,यवतमाल सीट से मदन येरवर ,किनवट सीट से भीमराव केरम, भोकर सीट से सु श्री जया चव्हान, नायगांव सीट से राजेश पवार मुखेड़ सीट से तुषार राठौड़, हिंगोली सीट से तानाजी मुतकुले,जिंतुर् सीट से श्रीमती मेघना बॉर्डकर,परतुर सीट से बबंन राव लोनिकर, बदलापुर सुरक्षित सीट से नारायण कुछे, भोकरदन सीट से से संतोष दानवे, फुलम्बरी सीट से श्रीमतीअनुराधा ताई चव्हान,औरंगाबाद पूर्व से अतुल सावे, गंगापुर सीट से प्रशांत बम्ब, बागलान सुरक्षित सीट से दिलीप बोरसे, चंद्रवड सीट से डॉक्टर राहुल आहेर, नाशिक पूर्व सीट से राहुल ढिकाले, नाशिक पश्चिम से श्रीमती सीमा ताई हिरे, नालासोपारा सीट से राजन नाईक भिवंडी पश्चिम सीट से महेश चौगुले, मुरबाड सीट से किशन कधोरे, कल्याण पूर्व सीट से श्रीमती सुलभा गायकवाड,डोंबिवली सीट से रविंद्र चव्हान,ठाणे सीट से संजय केलकर, एरोली से गणेश नाईक, बेलापुर सीट से श्रीमती मंदा म्हात्रे ,दहिसर सीट से श्रीमती मनीषा चौधरी, मुलुंड सीट से मिहिर कोटेचा, कांदिवली पूर्व सीट से अतुल भातखलकर, चारकोप सीट से योगेश सागर, मलाड पश्चिम सीट से विनोद शेलार, गोरेगांव सीट से श्रीमती विद्या ठाकुर, अंधेरी पश्चिम सीट से अजीत सातम, विले पार्ले सीट से पराग अलावनी ,घाटकोपर पश्चिम सीट से राम कदम ,बांद्रा पश्चिम से एडवोकेट आशीष शेलार, सायन कोलीवाड़ा सीट से कैप्टन तमिल सेलवंन,वडाला सीट से कालिदास कोलंबकर ,मालबार हिल सीट से मंगल प्रभात लोढ़ा ,कोलाबा सीट से एडवोकेट राहुल नार्वेकर ,पनवेल सीट से प्रशांत ठाकुर, उरण सीट से महेश बल्दी,दौंड सीट से राहुल कुल, चिंचवड सीट से शंकर जगताप,भोसरी सीट से महेश दादा लांडके,शिवाजी नगर सीट से सिद्धार्थ शिरोले कोथरुड सीट से चंद्रकांत दादा पाटिल, पार्वती सीट से श्रीमती माधुरी मिशाल, शिरडी सीट से राधा कृष्ण विखे पाटिल, शेवगांव सीट से श्रीमती मोनिका राजाले,राहुरी सीट से शिवाजी राव कांडिले,श्री गोंडा सीट से श्रीमती प्रतिभा पचपुते, कर्जत जामखेड सीट से राम शंकर शिंदे, कैज सुरक्षित सीट से श्रीमती नमिता मुंद्रा,निलंगा सीट से संभाजी निलंगकर ,औसा सीट से अभिमन्यु पवार,तुलजापुर से राणा जगजीत सिंह पाटिल,सोलापुर शहर उत्तर सीट से विजय कुमार देशमुख,अक्कलकोट सीट से सचिन कल्याण शेट्टी,सोलापुर दक्षिण सीट से सुभाष देशमुख,मान सीट से जय कुमार गोरे,कराड दक्षिण सीट से डॉक्टर अतुल भोसले,सतारा सीट से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले कणकवली सीट से नितेश राणे,कोल्हापुर दक्षिण सीट से अमल महादिक,इंचलकरंजी सीट से राहुल अवाडे,मिरज सुरक्षित सीट से सुरेश खाडेऔर सांगली सीट से सुधीर गाडगिल को भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी समर जीत का परचम लहराने के लिए टिकट दिया है।
हालाँकि अभी काफी सीटों को लेकर बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी में माथा पच्ची जारी है किंतु विरोधी महाविकाश अघाडी गठबंधन के मुकाबिल इस महायुति में सिर कचर पचर कुछ कम देखा जा रहा है।




