Indonesia 112392334 - silhouette of firemen fighting a raging fire with huge flames of burning timber

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्व जनरल सुबियंतो ने राष्ट्रपति चुनाव में हार के परिणाम को नकार कर ख़ुद को विजयी घोषित किया जिस पर उनके समर्थकों ने देश मे शुरू कर दिया दंगा, बवाल}
[राष्ट्रपति जोको विडोडो ने लगातार दूसरी बार हासिल की है जीत,सरकार ने लगाया सोसल मीडिया पर प्रतिबन्ध]

Indonesia

♂÷जकार्ता में विरोध प्रदर्शन करते राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार सुबियांतो के समर्थको ने जमकर बवाल कर दंगा फैला दिया है,इंडोनेशिया की राजधानी में चुनाव संबंधी दंगों में छह लोगों की मौत हो गई जहां राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार के समर्थकों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि सरकार ने दंगों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राष्ट्रपति पद पर पराजित उम्मीदवार पूर्व जनरल पराबोवो सुबियांतो के समर्थकों के चुनाव पर्यवेक्षी एजेंसी के शहर के कार्यालय में घुसने की कोशिश करने पर मंगलवार की रात झड़प शुरू हो गई और तब से ही दंगे जारी हैं। जकार्ता में दो दर्जन से अधिक वाहनों को आग लगा दी गई। पुलिस पर पथराव भी किया गया।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागीं तथा पानी की धारा छोड़ी। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख टीटो कर्नावियन ने बताया, लोगों की मौत गोली लगने या आग में झुलसने से हुई। वहीं अधिकारी अब भी मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और किसी तीसरे पक्ष के इसमें शामिल होने की आशंका को भी नाकार नहीं रहे हैं।

राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार और पूर्व जनरल सुबियांतो ने 17 मार्च को आए चुनाव परिणाम स्वीकार करने से मना कर दिया और खुद को विजेता घोषित कर दिया। राष्ट्रपति जोको विडोडो 55.5 फीसद मत हासिल कर विजयी हुए हैं। यह जोको विडोडो का दूसरा कार्यकाल है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *