【जिसमें कभी था बेटा बन्द उसी सेल में गुज़री चिदम्बरम की रात】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{तिहाड़ जेल में चिदंबरम ने आम कैदियों की तरह किया पोहा-चाय का नाश्‍ता, आज देंगे मिलने वालों के नाम}
[14 दिनों की न्यायायिक हिरासत में जेल भेजे गए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को अलग कोठरी व वेस्टर्न टॉयलेट के अलावा नही मिलेगी विशेष सुविधा]
(चिदम्बरम के बेटे कार्ति चिदम्बरम को भी ईडी ने कोर्ट के आदेश पर 12 दिनों तक इसी कोठरी में रखा था न्यायायिक हिरासत में)

IMG 20190906 WA0028

♂÷जैसी करनी वैसी भरनी ये कहावत इस समय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के ऊपर सटीक साबित हो रही है।
जिस तिहाड़ जेल की कोठरी में कभी उनके बेटे कार्ति चिदम्बरम को ईडी ने कोर्ट के आदेश पर 12 दिनों तक न्यायायिक हिरासत में रखा था उसी सेल में पिता चिदम्बरम की रात कैदियों की तरह गुजरी।
आईएनएक्स मीडिया केस में दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में बंद काँग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आम कैदियों की तरह ही रह रहे हैं।चिदंबरम ने रात में करीब साढ़े 9 बजे के आसपास अन्‍य कैदियों की तरह ही जेल का खाना खाया,जिसमें उन्‍हें दाल, सब्‍जी और रोटियां दी गईं इसके बाद वे अपने बैरक में ही सो गए।
सुबह उठकर चिदंबरम ने बाकी कैदियों की दिनचर्या फॉलो की, उन्‍होंने सुब‍ह चाय और पोहा का नाश्‍ता किया।फिर कुछ देर तक अखबार भी पढ़ा इस दौरान चिदंबरम पूरी तरह शांत रहे।जेल प्रशासन ने उनसे उनके मुलाकाती के नाम भी मांगे हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि वे जिस-जिस से मिलना चाहते हैं आज उनके नाम दे सकते हैं।
तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी सप्‍ताह में दो दिन अपने परिजनों, परिचितों या मुलाकातियों से मिल सकता है।
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गुरुवार की शाम तिहाड़ जेल लाया गया था।जेल अधिकारियों के अनुसार उन्हें अलग कोठरी और पश्चिमी शौचालय के अलावा कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है। अन्य कैदियों की तरह चिदंबरम को जेल के पुस्तकालय का उपयोग करने की छूट दी गई है और एक निश्चित समय तक टीवी देखने की भी अनुमति दी गई है।
शाम को तिहाड़ जेल पहुंचने के बाद चिदंबरम का मेडिकल जांच कराया गया उसके बाद उन्हें जेल नंबर सात में रखा गया है।आम तौर पर प्रवर्तन निदेशालय के मामलों में आरोपियों को इसी जेल में रखा जाता है।उनके बेटे कार्ति को भी पिछले साल इसी मामले में उसी कोठरी में 12 दिनों तक रखा गया था।
यूपीए सरकार में गृह मंत्री रहे चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता को उच्च सुरक्षा के बीच राउज एवेन्यू अदालत से एशिया की सबसे बड़ी जेल में लाया गया। जेल अधिकारियों को चिदंबरम को अदालत से जेल लाने में लगभग 35 मिनट लगे।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img