★दीपनारायण सिंह★
★केराकत(जौनपुर)★
{दोनों गुटों ने एसडीएम ऑफिस व कोतवाली के सामने प्रशासन के विरुद्ध जमकर किया धरना प्रदर्शन}
[शुक्रवार को अधिवक्ता व लेखपाल में वरासत को लेकर हो गयी थी गाली गलौज व मारपीट]
(दोनों पक्षों ने कोतवाली में केस दर्ज़ करने को लेकर दी है तहरीर, आज लेखपालो ने शीघ्र आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग दोहराई)

♂÷शुक्रवार को शाम को 4 बजे स्थानीय नगर तहसील में वकील व लेखपाल में हुई जबरदस्त मारपीट में दोनों तरफ से गुटबंदी होने से सैकड़ों लेखपाल व वकील तहसीलदार आवास पर लामबंद हो गए थे। इस परिथिति को पुलिस ने बखूबी सम्हाल लिया था। लेखपालों का आरोप हैं कि अधिवक्ता हवलदार राम जो कि केराकत तहसील में कार्यरत है उन्होंने अपने मुवक्किल के वरासत को लेकर हीरापुर मचहटी ग्राम के हल्का लेखपाल संतोष गिरी पर तुरंत वरासत के लिए दबाव बनाने लगें। जिस पर लेखपाल संतोष गिरी ने तुरंत न करके तफ्तीश करने के बाद कार्य करने की बात कही। इस पर वकील साहब भड़क पड़े और गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगे।

वहीं वकीलों का आरोप हैं कि लेखपाल संतोष गिरी को वकील हवलदार राम के द्वारा कोई कार्य दिए जाने पर,समय से नहीं करने का आरोप लगाया।जब हवलदार राम अपने मुवक्किल के वरासत की बात को लेकर लेखपाल संतोष गिरी से मिलने गये तो संतोष गिरी ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों द्वारा कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गयी थी।मुकदमा दर्ज करने को लेकर शनिवार को भी तहसील के लेखपालो ने केराकत कोतवाली से लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया और यह माँग की कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की शीघ्र गिरप्तारी की जाय।वही दूसरे पक्ष से सैकड़ों अधिवक्ता लोग भी लामबंद होकर केराकत कोतवाली और उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन कर आरोपित लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर निलंबित व तत्काल गिरप्तारी की माँग करने लगे।पुलिस दोनों पक्षो के विरुद्ध सुसंगित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गयी है।























