★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्व गृहराज्य मन्त्री व उत्तर भारतीयों के क़द्दावर नेता कृपाशंकर सिंह ने “परिश्रम संकल्प यात्रा”के तीसरे चरण में आज किया मीरारोड व भायंदर में जनसम्पर्क}
[सुबह 8 से लेकर शाम 7 बजे तक जनसम्पर्क के दौरान पूर्वमंत्री ने महिला दिवस पर कॉलेज में किया महिलाओं को सम्मानित तो ऑटो वाले से भी मिले तो सब्जी वालो से भी]
(लोगों ने इस दौरान पूर्वमंत्री व उत्तर भारतीय नेता का उत्साहपूर्वक स्वागत भी किया व आर्थिक अंशदान कर उनके संकल्प यात्रा को अपना समर्थन दिया)

♂÷महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मन्त्री व उत्तर भारतीयों के क़द्दावर व लोकप्रिय नेता कृपाशंकर सिंह अपनी “परिश्रम संकल्प यात्रा”के तीसरे चरण में ,मीरा भायंदर में रहने वाली हिंदीभाषियों से संपर्क के दूसरे दिन भी श्री सिंह पूरे ऊर्जा और जोश के साथ सक्रिय भूमिका में नजर आए।
उन्होंने सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक वे लगातार हिंदीभाषियों से जनसंपर्क किया, उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नजर नहीं आई।पूर्वमंत्री कृपाशंकर सिंह सब्जी मंडी भी गए, ऑटो रिक्शा में सवारी भी की, पानवालो से भी मिले, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को देखते हुए,कॉलेज में जाकर महिलाओं को भी सम्मानित किया,चाय, शरबत और ठेले वालों के पास भी पहुंचे। सोसायटी के लोगों से भी मिले और जेसल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। कुल मिलाकर मीरा भायंदर में परिश्रम संकल्प यात्रा के दूसरे दिन कृपाशंकर सिंह ने अधिसंख्य हिंदी भाषियों से संवाद किया। उमाशंकर विश्वकर्मा ने परिश्रम आंदोलन को आशीर्वाद के साथ साथ पांच हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया। कृपाशंकर सिंह की एनर्जी ,जोश हिम्मत, आत्मीयता और लोगों के साथ संवाद देखने लायक था। कृपाशंकर सिंह ने मीरा रोड तथा भायंदर पूर्व के साथ-साथ भायंदर पश्चिम के कई इलाकों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया तथा उनसे परिश्रम के लिए सहयोग तथा समर्थन लिया। सुबह से लगातार जनसंपर्क करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कनाकिया , मेढतिया नगर, हटकेस गौरव रीयल्टी, मंगल नगर, मेरीगोल्ड ,रामदेव सब्जी मंडी ,सिनेमैक्स ,एम जी पाम, पोदार स्कूल,शिवसेना गली जैसे अनेक इलाकों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया।

पूर्व गृहराज्य मन्त्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीयों ने अपनी जन्मभूमि से लेकर कर्मभूमि तक अपने श्रम,परिश्रम,ईमानदारी व वफ़ादारी से सम्मान,स्वाभिमान, गरिमा और बड़े पद तक हासिल कर अपनी मेधा और काबिलियत साबित की है।उन्होंने आगे कहा कि हमकों एकजुटता के साथ अपनी बात व साथ बनाये रखनी है, जिससे हम लोग मजबूत बने रहें।
आज स्थानीय गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर उनका सहयोग किया। परिश्रम संकल्प यात्रा के दौरान जिन लोगों ने कृपाशंकर सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मदद की , उनमें नवीन सिंह ,मुकेश सिंह ,धर्मेंद्र सिंह ,नगरसेवक मदन सिंह ,नगरसेवक अशोक तिवारी, अविनाश तिवारी ,अरुण सिंह ,हितेश सिंह, प्रवीण सिंह नंदा ,कृपा शंकर तिवारी माधुरी राय ,सिद्धार्थ शर्मा, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, एडवोकेट अविनाश पांडे कृपा शंकर पांडे ,बब्बन सिंह ,रवि सिंह ,दिलीप सिंह, विजय प्रताप सिंह ,ओम प्रकाश मिश्रा आदि का समावेश रहा।






















