IMG 20210107 WA0013

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{महाराष्ट्र के विकास के लिए भारत सरकार है साथ कहा केन्द्रीय मन्त्री नितिन गडकरी ने}
[मुख्यमंत्री ठाकरे की अध्यक्षता में हुई सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक]
♂÷महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रुप से भारत सरकार के मंत्री नितिन गडकरी उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण और विभिन्न लाइसेंसो के संबंध में बैठक में प्रगति की समीक्षा करते हुए जानकारी ली।मुख्यमंत्री ठाकरे ने इन परियोजनाओं के भूमि संपादन और वन विभाग के लाइसेंस की समस्याओं को समय पर दूर कर पूरा करने का निर्देश सम्बंधित विभागों को दिया।

IMG 20210107 WA0014 1024x613

मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण के और वन विभाग के लाइसेंस की क्या कार्यवाही लंबित है यह जानने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए भारत सरकार हर कदम पर राज्य सरकार के साथ है।बैठक में प्रमुख रूप से कैबिनेट मिनिस्टर अशोक चव्हाण,एकनाथ शिंदे समेत कई मंत्री व अधिकारी उपस्थित रहे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *